समुद्री डाकुओं का हुआ सामना भारतीय नौसेना से।

हाल ही के वर्षों में समुद्री डाकुओं का कहर अरब सागर से गुजरने वाले व्यापारिक , यात्री और क्रूज जहाजों पर टूटकर पड़ा है। समुद्री डाकुओं  के रूप में कुख्यात सोमालिया के ये लुटेरे अरब सागर से गुजरने वाले सभी जहाजों को अपना निशाना बनाते हैं और फिर यात्री और माल को अपने कब्जे में लेकर फिरौती की रकम मांगते हैं लेकिन भारतीय नौसेना इन समुद्री लुटेरों के इरादों पर पानी फेर रही है। ऐसी कई घटनाओं में भारतीय नौसेना ने जहाज को लुटेरों के कब्जे से मुक्त करवाया है। यूरोपीय देश माल्टा के ध्वज वाले एक  जहाज का डाकुओं ने वर्ष 2023 के दिसंबर में अपहरण कर लिया था। नौसेना ने शुक्रवार को जहाज को रोका तो डाकूओं ने गोलीबारी कर दी लेकिन जवाबी  कार्यवाही करते हुए भारतीय नौसेना ने जहाज पर काबू पा लिया डाकुओं को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया और नागरिकों को रिहा करवाने में सफल रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CT 2025 Madhabi Puri Buch Darius Slay to be cut Adrien Brody’s kiss controversy